सलमान खान के जन्मदिन पर देश भर में कटा केक- फैंस ने ऐसे मनाया भाई का बर्थडे
Recommended Video
Salman Khan waves hand to say thanks to fans on his birthday | FilmiBeat
सुपरस्टार सलमान खान का जन्मदिन दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के लिए किसी जश्न से कम नहीं है। अपने पसंदीदा आइकॉन के लिए प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है जहाँ सभी केक काटकर और नाचते-गाते हुए देशभर में सलमान के जन्मदिन का जश्न मना रहे है। देश के विभिन्न हिस्सों में प्रशंसक केक काटकर आज सलमान का जन्मदिन मना रहे है।
गुजरात के कच्छ, गांधीधाम, मोडासा, मेहसाणा, राजकोट, नवसारी, वापी, भुवनेश्वर, झाँसी, नासिक, भयंदर, बड़ौदा, इंदौर, नागपुर, रांची, दिल्ली से लेकर गुड़गांव तक पूरे देश में भाई के 54वें जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है।

देशभर में उत्साह का माहौल देखने मिल रहा है जहाँ अभिनेता के प्रसिद्ध डायलॉग से ले कर 'भाईजान' नामक प्लेकार्ड का बोलबाला देखने मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











