सलमान खान ने पूरे किए ट्विटर पर 10 साल, पहला और दूसरा ट्वीट आपको लोटपोट कर देगा
सलमान खान के फैन्स ट्विटर पर उनका नाम ट्रेंड कर रहे हैं और कारण भी ज़बरदस्त है। दरअसल, सलमान खान ने ट्विटर पर अपनी एंट्री के 10 साल पूरे कर लिए हैं तो ज़ाहिर सी बात है कि फैन्स के लिए तो जश्न मनाने की बात है ही।
सलमान खान ने 13 अप्रैल 2010 में अपना ट्विटर अकाउंट खोला था और पहला ट्वीट किया था। और उनका पहला ट्वीट भी मज़ेदार था - अरबाज़ ने ट्वीट करने को बोला है तो बनता है बॉस।

गौरतलब है कि ट्विटर पर एंट्री लेते ही सलमान खान ने धमाल मचा दिया था। क्योंकि सलमान के ट्वीट या तो केवल उनको समझ आते थे या फिर उनके फैन्स को।
उनके कुछ मज़ेदार ट्वीट्स में से ही हैं ये दो ट्वीट्स जो सलमान ने अपनी ट्विटर एंट्री को बाद ही किए। पहला था - ट्वीटक ट्वीटक ट्वीटिया आई लव यू। और दूसरा - ट्वीटर के दो आगे ट्वीटर, ट्वीटर के दो पीछे ट्वीटर, बोलो कितने ट्वीटर।
अब ये तो हुई ट्विटर एंट्री, लेकिन सलमान की फिल्मों की एंट्री भी हमेशा शानदार रही है। आपको भी याद दिलाते हैं कुछ बेस्ट एंट्री सीन -


Click it and Unblock the Notifications












