हर हाल में हिट होगा चुलबुल पांडे...
हर हाल में हिट होगा चुलबुल पांडे..चाहे कोई कुछ भी कर ले... फिल्म दबंग 2 तो हिट होकर रहेगी। अरे ना भाई ना... यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि यह बात कह रहे हैं सलमान के चाहने वाले जो फिल्म दबंग 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान के चहेते फैजाबाद के रविकुमार ने फेसबुक पर लिखा है कि सलमान खान को पता है कि पब्लिक को क्य चाहिए और बॉलीवुड में सभी तो चोरी करते हैं इसलिए फालतू में लोग बखेड़ा खड़ा कर रहे हैं, दबंग 2 तो हिट है, चाहे तो कल देख लीजियेगा जब फिल्म पर्दे पर पहुंचेंगी। सलमान इज रियल हीरो उसकी फिल्म ना चले ऐसा भला हो सकता है क्या?
मालूम हो कि सलमान की दबंग 2 के सीटी गाने पर विवाद हो गया है। फिल्म के सीटी गाने पर चोरी का इल्जाम लगा है। मशहूर संगीतकार शंकर-जयकिशन ने सालों पहले तीसरी कसम के हिट सांग ..चलत मुसाफिर...गाने को कंपोज किया था जिसे लोग आज भी गुनगुनाते हैं। संगीतकार शैलेंद्र की पोती प्रियंका ने आरोप लगाया है कि साजिद-वाजिद ने सीटी सांग में शंकर-जयकिशन की धुन को शामिल किया है वो भी बिना किसी परमिशन के जिसपर साजिद -वाजिद ने कहा कि उन्होंने धुन एक लोकगीत से ली है औऱ लोकगीत पर कॉपी राइट नहीं होता।
लेकिन सलमान के फैंस पर इन बातों का कोई असर नहीं पड़ रहा है, वो तो कल का यानी शुक्रवार का इंतजार कर रहा है। फिल्म में सलमान-सोनाक्षी की जोड़ी है। फिल्म के निर्देशक अरबाज खान है। संगीत साजिद-वाजिद का है। फिल्म की कोरियोग्राफर फराह खान है तो वहीं करीना कपूर फेविकोल सांग के साथ आयटम नंबर में हैं।

Click it and Unblock the Notifications
