मुझसे शादी करोगे सलमान? भरी महफिल में इस खूबसूरत लड़की ने भाई को किया प्रपोज, हैरान कर देगा जवाब!

Salman Khan इस वक्त अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान की सफलता का जश्न मना रहे है और लगातार उनकी तारीफ इस फिल्म को लेकर हो रही है। फिल्म ने रिलीज होते ही 3 दिन के भीतर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और लगातार कमाई कर रही है।
इस वक्त मेगास्टार दुबई में हैं और एक इवेंट के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान सलमान खान की फैन फॉलोविंग का नजारा भी काफी अलग तरह का दिख रहा था और भरी महफिल में कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको चौंकाने वाला है।
दरअसल सलमान खान इवेंट पर थे और इस दौरान एक फैन गर्ल ने चिल्लाते हुए सलमान खान शादी के लिए प्रपोज कर दिया। जी हां, इस लड़की ने तेज आवाज लगाते हुए कहा कि, ''मुझसे शादी करोगे सलमान?'' इसपर सलमान खान ने कहा, ''आपकी करा दूं उनके साथ?''
इसके बाद एक लड़की फिर से उठती है और कहती है, ''सलमान शादी मत करना।'' ये वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है और सलमान खान के फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''यार ये लोग भड़का रहे हैं कि शादी नहीं, करने दो उसको भी शादी।''
इसके अलावा एक ने लिखा, ''दिनों दिन क्रेज चढ़ रहा है बंदे का।'' जबकि एक ने लिखा, ''भाई हमेशा भाई रहेंगे।'' एक का कहना था, ''एक लड़की ने शहनाज गिल का नाम पुकारा है।'' एक ने लिखा, ''हैंडसम है भाई।''
सलमान खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में है और फिल्म बॉक्स ऑफिर धमाका कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक फिल्म 200 करोड़ से ऊपर की कमाई आसानी से कर लेगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में दिखी हैँ।


Click it and Unblock the Notifications