..................... Salman Khan's Fan Committed murder to keep his commitment, सल्लू के फैन ने कमिटमेंट पूरा करने के लिए किया दबंग स्टाईल में मर्डर - Hindi Filmibeat

सल्लू के फैन ने कमिटमेंट पूरा करने के लिए किया दबंग स्टाईल में मर्डर

Salman Khan
"मैने जो एक बार कमिटमेंट कर दी तो फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता।" फिल्म 'वांटेड' में सलमान खान का यह डायलॉग काफी फेमस हुआ था। लेकिन इस डायलॉग को कोई इतनी गंभीरता से ले लेगा कि वो अपनी कमिटमेंट पूरी करने के लिए किसी का खून तक कर देगा ऐसा शायद खुद इस डायलॉग को लिखने वाले ने भी नहीं सोचा होगा। कुछ ऐसा ही किया सलमान के फैन नागपड़ा के मदनपुरा इलाके में रहने वाले मुंसफ अंसारी ने।

तल्हा मोहम्मद मुंसफ अंसारी को 20 जून को क्राइम ब्रांच की सेंकेंड यूनिट द्वारा जीतू सदरगंज उर्फ गोविंद जो कि मामाजी कोरियर कार्गो में काम करता था के मर्डर के चलते गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि अंसारी सलामान खान का बहुत बड़ा फैन है और दबंग फिल्म की शूटिंग के दौरान उसने सलमान खान के साथ फोटोग्राफ्स भी खिंचवाई थी। पुलिस द्वारा इस मर्डर की वजह पूछने पर अंसारी ने दबंग स्टाइल में कहा "मैंने जो एक बार कमिटमेंट कर दी तो फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता।"

गोविंद का मर्डर करने के बाद इंसारी ने गोविंद के पास मौजूद 9.5 लाख रुपये भी लूट लिए। पुलिस के अनुसार अंसारी ने बहुत सारा उधार ले रखा था और उसने कमिटमेंट की थी कि वो जल्द से जल्द किसी भी तरह से उधार वापस कर देगा।

20 जून को सुबह करीब 9 बजे पुलिस टीम जिसमें निशिकांत पाटिल, प्रशांत राजे, अविनाश कवठेकर, सुभाष माली, एच एन मिश्रा और प्रमोद शिर्के ने अंसारी को नागपड़ा में गिर्फतार किया था। पुलिस ने उसके पास से 5,48,000 रुपये भी बरामद किये । पूछताछ के दौरान अंसारी ने यह बताया कि उसने सलमान खाने के दबंग फिल्म के डायलॉग से प्रेरित होकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

ऑफिसर ने कहा "वो सलमान खान का बहुत बड़ा फैन है। हमें उसके पास से एक तस्वीर भी मिली जिसमें वो सलमान खान के साथ खड़ा है। जब हमने उससे पूछा कि उसने क्यों ये खून और डकैती की तो उसने कहा मैने जो एक बार कमिटमेंट कर दी तो फिर मैं अपने आफ की भी नहीं सुनता।"

पुलिस ने बताया कि अंसारी ने अपने सभी उधारियों को बोल दिया था कि वो अपना पूरा उधार चुकता कर देगा और अपने इसी कमिटमेंट को पूरा करने के लिए उसने 11जून को डकैती डालने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X