..................... Salman Khan fan books an entire theatre to watch first day first show of Bharat - Hindi Filmibeat

भारत 1st Day 1st Show: एडवांस बुकिंग का सबसे शानदार रिकॉर्ड, अभी से हो गई ईद मुबारक

By Staff

सलमान खान के फैन्स की लिस्ट यूं तो बेहद लंबी है, लेकिन सलमान के इस फैन ने वो किया है जिसे दीवानगी कहते हैं। भारत की रिलीज़ के पहले दिन, पहला शो देखने के लिए इस फैन ने नासिक में एक पूरा थिएटर बुक किया है।

आशीष सिंघल नाम के इस फैन ने अपने 'सलमान भाई' के पहले शो का आनंद लेने के लिए एक पूरा थिएटर बुक कर दिया है। सलमान के फैन्स की ये दीवानगी, उनकी हर फिल्म की रिलीज़ के पहले, किसी ना किसी तरह से दिख ही जाती है।

salman-khan-fan-books-an-entire-theatre-to-watch-first-day-first-show-of-bharat

भारत में सलमान खान छह अलग-अलग लुक में नज़र आएंगे, जो एक युवा सर्कस चैंपियन से लेकर 60 साल के आदमी तक का सफर तय करेगा।रिलीज़ से पहले ही सलमान खान की इस आगामी फिल्म "भारत" ने सभी 'भाई फैंस' के दिलों में जगह बना ली है।

किसी और से पहले स्क्रीन पर अपने पसंदीदा स्टार को देखने की खुशी दुनिया भर के फिल्म प्रेमियों के लिए एक ट्रेंड रहा है! फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे।

टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत फ़िल्म भारत का निर्माण अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार ने रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया है। यह एक ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो अली अब्बास जफर द्वारा लिखित तथा निर्देशित है और 5 जून को ईद पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

जानिए फिल्म से फैन्स को हैं क्या क्या उम्मीदें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X