'दबंग 3' 1st Day 1st Show धमाका, सलमान खान फैन ने बुक किये दबंग 3 के 150 टिकटें
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जाहिर है सलमान फैंस का उत्साह चरम पर देखा जा रहा है। कोई शक नहीं कि इस फिल्म की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है। चुलबुल पांडे को लोगों ने बेहद प्यार दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई के एक सलमान फैन ने Gaiety गैलेक्सी में दबंग 3 के फर्स्ट डे फर्स्ट शो का एक नहीं, दो नहीं, दस नहीं, बल्कि पूरे 150 टिकट बुक करा कर रखे हैं।
दबंग 3 सलमान खान की सबसे बड़ी रिलीज होने वाली है.. यानि की 5000 स्क्रीन से ऊपर ही रिलीज होगी। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज होने वाली है।

फिल्म रिलीज से 5 दिनों पहले ही एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है। लिहाजा, फिल्म को 30-32 करोड़ तक की ओपनिंग मिल सकती है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों से अच्छा रिस्पॉस मिला है। वहीं, अब फिल्म का क्रेज भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।
यहां जानें, क्यों है दबंग 3 का इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications