सलमान खान को दी जान से मारने की धमकी, यूपी के इस शहर से गिरफ्तार आरोपी

सलमान खान इस समय अपनी फिल्म भारत और बिग बॉस को लेकर काफी ज्यादा बिजी चल रहें है। आए दिन सलमान खान को लेकर कई खबरें आती रहतीं है लेकिन ये आपको चौकाने वाली है। बता दें कि यूपी के प्रयागराज से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया जिसने सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। बता दें कि फोन पर धमकी देने के बाद सलमान खान के पीए ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पता चला है कि आरोपी ने सलमान खान से काम मांगा और काम ना मिलने के कारण उसने अभिनेता को जान से मारने की धमकी दे डाली। सलमान खान की फिल्म भारत की शूटिंग काफी ज्यादा तेजी से चल रही है और फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है।

salman khan, bharat, सलमान खान, भारत

इस समय फिल्म की शूटिंग लुधियाना में चल रही है जहां पर वाघा बॉर्डर का सेट बनाया गया जिसमें करीब 20 दिन से काम चल रहा है। गौरतलब है कि सुरक्षा के मद्देनजर सलमान खान की फिल्म के लिए वाघा बॉर्डर पर शूटिंग की इजाजत नहीं मिली थी जिसके बाद ये कदम उठाया गया है।

हाल ही में इस फिल्म में टीवी के मशहूर अभिनेता विभूति नारायण यानी आसिफ शेख की एंट्री हुई है। सलमान खान के साथ वो इसके पहले फिल्म करण अर्जुन में नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X