पूरे ''खान'' परिवार के साथ सलमान खान की तस्वीर वायरल- आप भी कहेंगे ''हम साथ साथ हैं''
बॉलीवुड के 'खान' परिवार को साथ देखना फैंस को हमेशा अच्छा लगता है। हाल ही में सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान ने इंस्टाग्राम पर पूरे खान परिवार की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखकर आपको फिल्म हम साथ साथ हैं की याद आ सकती है। इस तस्वीर में सलीम खान, सलमान खान, अर्पिता समेत पूरा खान परिवार साथ नजर आ रहा है। हाल ही में अर्पिता- आयुष ने अपनी 5वीं सालगिरह सेलिब्रेट की है, यह तस्वीर उसी मौके पर ली गई थी।
फोटो में सलीम के दोनों दामाद आयुष शर्मा और अतुल अग्निहोत्री, बेटे सलमान, अरबाज, सोहेल, बेटियां अर्पिता-अलवीरा नजर आ रहे हैं। इनके अलावा सलीम की दोनों पत्नी सलमा और हेलन भी दिख रही है। इस फोटो पर अर्पिता ने कैप्शन लिखा- Thankful, Grateful , Blessed।

वहीं, दूसरी तस्वीर में सलीम खान अपने नाती-पोतों और बहू के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कोई शक नहीं कि इन तस्वीरों को देखते ही 'हम साथ साथ हैं' वाली फीलिंग आ जाती है।
आज के समय में पूरे परिवार को यूं साथ देखना प्रभावित करता है। कोई खुशी हो, गम हो, त्योहार हो.. खान परिवार अक्सर साथ दिखते हैं।
सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान प्रेग्नेंट हैं और अगले महीने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। लेकिन खास रिपोर्ट की मानें तो अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा ने दूसरे बच्चे के जन्म की तारीख तय कर ली है। सी-सेक्शन द्वारा बच्चे को 27 दिसंबर को जन्म दिया जाएगा क्योंकि इसी दिन सलमान खान का भी जन्मदिन भी होता है। अर्पिता और आयुष दोनों सलमान खान के बेहद करीब हैं, इसीलिए उन्होंने वो ये दिन खास बनाना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
