..................... Salman Khan fake AI Video Viral For Lawrence Bishnoi After Murder Of Baba Siddiqui - Hindi Filmibeat

Video: 'क्यो अपने परिवार पर इन्ना लिल्लाही राम नाम सत्य है पढ़ना चाहते हो', सलमान खान का लॉरेंस को मैसेज?

Salman Khan

Salman Khan AI Viral Video: सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का मामला लगातार गरमाया हुआ है। दरअसल आपको बता दें कि सलमान खान ने अभी से काफी साल पहले यानी कि हम साथ साथ हैं फिल्म की शूटिंग के दौरान राजस्थान में एक काले हिरण का शिकार कर दिया था। इसके बाद उन्हें 5 साल की जेल की सजा भी सुनाई गई थी।

लेकिन आपको बता दें कि सलमान खान को बाद में जेल से रिहा कर दिया गया था और इसके बावजूद भी बिश्नोई समाज उनके पीछे पड़ा है। लॉरेंस बिश्नोई और उनकी पूरी गैंग सलमान खान को लगातार धमकी दे रही है। कुछ दिन पहले ही लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने बाबा सिद्दीकी की भी हत्या कर दी है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या हो जाने के बाद सलमान खान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान कह रहे हैं कि मान लिया कि आप बहुत ताकतवर हो, बहुत बहादुर भी हो, आप इतने बहादुर इतने ताकतवर हो कि आप अपने परिवार वालों को कंधा दोगे।

सलमान खान ने वायरल वीडियो में आगे कहा कि उनकी अर्थी उठाओगे। इतना जिगर है आप में, क्यों आप ऐसी मौत मरना चाहते हो। क्यों आप परिवार की मौत पर राम नाम सत्य है पढ़ना चाहते हो। जानकारी के लिए आपको बता देंगे सलमान खान का यह वीडियो AI जेनरेटेड है। जो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। काफी सारे लोग तो खूब मजे लेते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Read more about: salman khan lawrence bishnoi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X