..................... जब Salman Khan की जगह इस एक्टर को दे दिया गया अवार्ड, भड़के सुपरस्टार, कहा- नहीं करूंगा कोई परफॉमेंस | Salman Khan exposes Indian Awards, reveals he was promised best actor, but got ditched - Hindi Filmibeat

जब Salman Khan की जगह इस एक्टर को दे दिया गया अवार्ड, भड़के सुपरस्टार, कहा- नहीं करूंगा कोई परफॉमेंस

salman-khan-exposes-indian-awards-reveals-he-was-promised-best-actor-but-got-ditched

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने मुंबई में एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान अवार्ड फंक्शन को लेकर बड़ा धमाकेदार बयान दिया है। अभिनेता ने खुलासा किया कि मैंने प्यार किया की सफलता के बाद, उन्हें प्रॉमिस किया गया था कि उन्हें फिल्म के लिए 'बेस्ट एक्टर' का पुरस्कार मिलने वाला है, लेकिन ऐन मौके पर वो किसी और स्टार को दे दिया गया।

सलमान खान ने अपने करियर कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। लेकिन सुपरस्टार के हाथों अवार्ड्स बहुत कम लगे हैं। ऐसे में जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अवार्ड फंक्शंस की पोल खोलकर रख दी।

सलमान ने कहा, "मैं अवार्ड हमेशा हारा हूं। मुझे अवार्ड में कभी दिलचस्पी नहीं थी। आज तक नहीं है। मुझे रिवार्ड में दिलचस्पी है। और रिवॉर्ड है.. वह प्यार और सम्मान, जो मुझे अपने प्रशंसकों, हिंदी फिल्म दर्शकों और इस देश के लोगों से मिलता है।"

जब सलमान खान की जगह जैकी श्रॉफ को मिल गया अवार्ड

ऐसी ही एक घटना को याद करते हुए, सलमान ने कहा, "मैं संपादक का नाम नहीं लूंगा, लेकिन मैंने प्यार किया के बाद मुझसे कहा गया कि मुझे फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए आना चाहिए और अवॉर्ड मुझे दिया जाने वाला है। इसलिए मैं अपने पिता और पूरे परिवार के साथ वहां गया। फिर नॉमिनेशन की घोषणा की गई... सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जाता है... मैं खड़ा हुआ लेकिन नाम लिया गया .. जैकी श्रॉफ। मेरे पापा ने कहा, 'ये क्या है?' उस रात मुझे पहली बार परफॉर्म करना था। मैं बैकस्टेज गया और कहा, 'मैं कोई परफॉमेंस नहीं देने वाला हूं.. मुझे किसी की कोई परवाह नहीं है।' तब एडिटर ने कहा, 'लेकिन आपको प्रदर्शन करना होगा।' मैंने कहा, 'नहीं, मैं नहीं कर सकता।' और फिर उन्होंने मुझसे कहा, 'मैं तुम्हें इस परफॉमेंस के लिए अलग से पे करूंगा। मैंने उस समय एक अच्छी खासी रकम ली थी और यह उनकी पेशकश से पांच गुना ज्यादा थी (हंसते हुए)।"

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X