शाहरुख की खबर बनाई प्रीती को भूल गये: सलमान खान

बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान हमेशा से खबरों की सुर्खियों में रहते हैं फिर वो चाहे किसी की तारीफ करें या फिर किसी पर गुस्सा वो जो भी करते हैं वो खबरों की सुर्खियों में आ ही जाता है फिर जब बात हो शाहरुख खान की तब तो सलमान चाहे उनका नाम लेकर एक लाइन भी कह दें तो वो उस दिन की ब्रेकिंग न्यूज हो जाती है। अब हाल ही में बिग बॉस 6 के दौरान हुए एक वाक्ये को ही ले लीजिए। इमाम ने जब शाहरुख खान और पीती जिंटा को लेकर थोड़ी सी बकवास करी तो सलमान ने तुरंत ही उनकी क्लास लगा दी और ये खबर पूरी मीडिया में आग की तरह फैल गयी कि सलमान खान शाहरुख खान के खिलाफ एक शब्द नहीं सुन सकते।

जब ये खबर मीडिया में जबरदस्त सुर्खियां बटोर चुकी तो सलमान ने आखिरकार सामने आकर इस बात की सफाई भी दे दी और कहा "हम इंडस्ट्री में बड़ी मेहनत से काम करते हैं। सच और झूठ में बहुत फर्क होता है। मैं हमेशा सच के साथ रहता हूं। मैंने जो शाहरुख के लिए कहा वही बात प्रीती जिंटा के बारे में भी कही लेकिन कोई भी प्रीती के बारे में बात नहीं कर रहा।" सलमान ने ये भी कहा कि अगर किसी ने कुछ हासिल किया है तो वो अपनी मेहनत के बल पर किया है किसी को भी ये हक नहीं है कि वो उस इंसान की कड़ी मेहनत का श्रेय खुद ले।

वैसे दबंग अभिनेता सलमान खान ने शाहरुख खान और अपने बीच की गलतफहमियों के बावजूद बिग बॉस शो के दौरान इमाम के शाहरुख खान के खिलाफ बोले जाने पर जिस तरह रिएक्ट किया उसे देखकर लोगों के दिल में सलमान के लिए जगह और भी ऊंची हो गयी है। अब शायद शाहरुख के फैन्स भी सलमान को पसंद करने लगे होंगे। उम्मीद है कि किंग खान शाहरुख भी सलमान की इस पहल को पॉजिटिव लेगें और आगे से सलमान के साथ अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X