पहले केस से बरी हुए सलमान शादी का रास्ता साफ

कल तक तो दुनिया सलमान खान के लिए आदर्श दुल्हन ढ़ूंढ़ने में लगी थी और आज सलमान ने शादी के लिए जो दो शर्तें रखी थीं उनमें से एक तो ऑलमोस्ट पूरी होती नज़र आ रही है। खबर है कि सलमान खान को बांद्रा की मेट्रोपॉलिटिन अदालत ने हिट एंट रन केस में निजी तौर पर हाजिर होने से राहत दे ही है। उनके वकील दीपेश मेहता ने गुरुवार को कोर्ट में ये अर्जी दी थी और कोर्ट के आदेश के बाद सभी को ये खबर दी।
ये तो आप जानते ही हैं कि एक बार सलमान ने जो कमिटमेंट कर दी तो वो अपने आप की भी नहीं सुनते और सलमान ने ये कमिटमेंट की है कि जब तक उनके ऊपर लगे दोनों आरोप यानी जोधपुर कोर्ट के ब्लैक बग केस और मुंबई के हिट एंड रन केस सॉल्व ना हो जाएं। अब पहले केस के सॉल्व होने की तो उम्मीद दिख रही है लेकिन अभी भी दूसरे केस का रोड़ा इस शादी के बीच में है खैर उम्मीद है कि इस जन्मदिन पर सलमान को जो सौगात मिली है उसी तरह आगे भी सलमान को और भी खुशी भरी सौगातें मिलती रहें।


Click it and Unblock the Notifications











