जब सलमान ने की चाहने वालों से बात

सलमान ने एयरटेल की नयी सेवा टॉक टू मी के जरिये एक प्रशंसक से हुई बातचीत में कहा कि जब मैं कभी कभी निराश हो जाता हूं तो सबसे पहले अपने चाहनेवालों के बारे में सोचता हूं। तब मैं फिर से महसूस करता हूं कि इस तरह की भावनाओं से बाहर निकलना ही होगा। उन्होंने हाल ही में दबंग जैसी लोकप्रिय फिल्म दी थी।
उनकी अगली फिल्म रेडी तीन जून को प्रदर्शित होने जा रही है। इसके किरदार कैरेक्टर ढीला है और धिन चिका गीत पहले ही लोकप्रिय हो चुके हैं। सलमान ने एयरटेल की इस नयी सेवा के जरिये अपने कुछ प्रशंसकों से बात की और उन्हें रेडी और अन्य आनेवाली फिल्में बॉडीगार्ड, शेरखान, किक, टाइगर, नो एंट्री2 और दबंग 2 के संबंध में बताया।


Click it and Unblock the Notifications











