एक ओर एक्स-गर्लफ्रैंड, तो दूसरी ओर future....और बीच में फंसे सलमान
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड में ऐसा काफी नजारा काफी कम ही दिखता है जब कभी प्रेमी रहे सितारे अच्छे दोस्त नजर आते हैं। बहरहाल, सलमान खान के इसी लिस्ट में शामिल नजर आते हैं, जो आज भी अपनी एक्स-गर्लफ्रैंड के साथ काफी अच्छा रिलेशन शेयर करते हैं। तभी तो कथित तौर पर सलमान की मौजूदा गर्लफ्रैंड उनकी एक्स के साथ पार्टी करती स्पॉट की गई।

जी हां, हम बात कर रहे हैं सलमान की एक्स गर्लफ्रैंड संगीत बिजलानी और मौजूदा पार्टनर लूलिया की। हाल ही में इन दोनों को सलमान के साथ पार्टी करते देखा गया। यहां और भी सितारे मौजूद थे। वहीं संगीता, लूलिया समेत इस तस्वीर में निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियावाला भी सलमान के साथ पार्टी करते दिख रहे हैं।
बहरहाल, सलमान के अभी तक ऑफिसियली लूलिया के साथ अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा है। लेकिन खबरों के मुताबिक, काफी समय से ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। और सलमान लूलिया से शादी का भी प्लान कर रहे हैं।
वहीं, संगीत बिजलानी की बात करें तो सलमान और संगीता आज भी काफी अच्छे दोस्त हैं। नजदीकियों का मानना है कि ऐश्वर्या राय को छोड़कर सलमान अपनी सभी एक्स गर्लफ्रैंड के साथ दोस्ताना संबंध बनाकर रखते हैं। चाहे संगीता बिजलानी हो या कैटरीना कैफ।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
