सलमान खान की यह एक्स- गर्लफ्रैंड भी रह चुकीं हैं यौन शोषण का शिकार..
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की एक्स- गर्लफ्रैंड सोमी अली ने काफी कम उम्र में ही बॉलीवुड में एंट्री ले ली थी। जिसके बाद बॉलीवुड के स्टार सलमान खान के साथ उनके प्रेम की खबरों ने भी खूब सूर्खियां बटोरी। सलमान और सोमी अली का रिश्ता लगभग 8 सालों तक चला।

बहरहाल, धीरे धीरे दोनों के बीच दूरियां आने लगीं और 1999 में सोमी सलमान से अलग हो गईं। इसके बाज सोमी अली फ्लोरिडा चली गईं, जहां उन्होंने एक संस्था की शुरूआत की ''नो मोर टियर्स''। यह संस्था महिलाओं के कल्याण के लिए काम करता है।
मिड डे डॉट कॉम से हुए एक इंटरव्यू में सोमी अली ने बताया कि जब मैं महज 5 साल की आयु में शारीरिक उत्पीड़न का शिकार बनी थीं। लेकिन मैं इन घटनाओं से कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत हो हुई। लिहाजा, मैं ऐसी हर महिला की मदद करना चाहती हूं, जो ऐसी घटनाओं का शिकार बनती हैं।
पढ़ें- DETAILS: जानें क्या है सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'..
27 मार्च को सोमी अली ने अपनी इस संस्था की आठवीं वर्षगांठ सेलिब्रेट की। इसी मौके पर उन्होंने सलमान से जुड़े सवालों पर भी जवाब दिया। सोमी ने उन अफवाहों को गलत बताया, जिसमें कहा गया था सलमान ने सोमी के सिर पर कोल्डड्रिंक की बोतल फोड़ दी थी।


Click it and Unblock the Notifications
