सलमान की एक्सगर्लफ्रैंड्स ऐश्वर्या-कैटरीना दोस्त बन गयीं!
कैटरीना कैफ हाल ही में बच्चन परिवार की दीवाली पार्टी में शामिल हुईं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने अपने घर पर दीवाली की शानदार पार्टी रखी थी जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े बड़े सितारों को इनवाइट किया था और साथ ही कैटरीना कैफ को भी इस पार्टी में आमंत्रित किया गया। कैटरीना कैफ के इस पार्टी में नज़र आने पर कई सारे लोगों को हैरान हुई। इसलिए नहीं क्योंकि उनके साथ रणबीर कपूर भी इस पार्टी में आमंत्रित थे। लेकिन इसलिए क्योंकि सलमान खान की दो एक्स गर्लफ्रैंड एक साथ एक ही छत के नीचे नज़र आईं। इससे पहले कैटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय कभी भी एक साथ एक छत के नीचे नज़र नहीं आई।
कैटरीना कैफ ने हाल ही में बच्चन परिवार के जूहू रेसिडेंस जलसा में रखी गयी दीवाली पार्टी में शिरकत की। खबरों को अनुसार खुद ऐश्वर्या राय बच्चन ने कैटीरना कैफ को दीवाली पार्टी में इनवाइट किया था। वैसे भी हाल ही में धूम 3 की शूटिंग के दौरान सेट पर ऐश और कैट के बीच काफी दोस्ती देखने को मिली थी। क्योंकि ऐश के हबी यानी अभिषेक बच्चन धूम सीरीज में हमेशा से ही रहे हैं और इस बार धूम 3 में कैटरीना कैफ भी शामिल हैं। शूटिंग के दौरान जब ऐश अपने हबी अभिषेक के साथ शूट पर गयीं तो वो कैटरीना कै साथ भी मिली।
वैसे ये कहना गलत होगा कि कैटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच जो कोल्ड वॉर चल रही थी उसके पीछे सिर्फ सलमान खान एक वजह थे। पिछले कुछ समय में कैटरीना और ऐश्वर्या राय के बीच काफी कुछ ऐसी बातें हुईं जो कि दोनों के बीच गलतफहमी की वजह बनी। पहले तो कैट ने ऐश्वर्या राय को रिप्लेस करके खुद बार्बी डॉल का टैग पा लिया। और उसके बाद ऐश्वर्या राय को रिप्लेस करके नक्षत्र डायमंड का एड भी अपने नाम कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications