सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का दर्दनाक खुलासा- 3 बार मेरा यौन शोषण हुआ, समझ नहीं पाई मैं
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली इन दिनों मीडिया में अपन बीते दिनों की जिंदगी के कारण चर्चा में हैं। सोमी अली ने पाकिस्तान में रहने के बाद भारत में आकर बॅालीवुड में अपना करियर बनाने की कवायद की। बताया जाता है कि 90 के दशक के दौरान मैंने प्यार किया में सलमान खान को देखने के बाद सोमी अली पाकिस्तान से भारत उनसे शादी करने आयी थीं।
सोमी इंडस्ट्री में आईं और सलमान की दोस्त बन गईं। दोनों के बीच दोस्ती से अधिक रिश्ता रहा। वह सलमान की गर्लफ्रेंड भी बन गईं। रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा। सोमी सिनेमा से दूर हैं और नो मोर टीयर्स नाम से अपना खुद का एक एनजीओ चलती हैं। जहां पर वह रेप और यौन शोषण का शिकार हुए बच्चों को रेस्क्यू करती हैं।

खुद सोमी अली भी इस दर्द से गुजर चुकी हैं। 44 साल की सोमी अली ने ठीक इसी तरह का एक दर्दनाक किस्सा सुनाया जो कि उनकी निजी जिंदगी का एक बड़ा दर्द से भरा हिस्सा है। सोमी अली ने कहा है कि मेरा यौन शोषण 5 साल की उम्र में पाकिस्तान में हुआ है।

5 साल की उम्र में मेरा यौन शोषण
सोमी अली ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि मेरा पहला यौन शोषण पाकिस्तान में हुआ था। मैं तब 5 साल की थी। मैंने माता-पिता को इसके बारे में बताया था। एक्शन भी लिया गया।

क्या मैंने गलत किया था-सोमी अली
सोमी अली ने आगे कहा कि मेरे माता-पिता ने बताया कि ये बात किसी से बताना नहीं। मेरे दिमाग में ये कई सालों तक रहा और सोच रही थी कि क्या मैंने कुछ गलत किया था?

फिर 9 और 14 साल की उम्र में फिर से ऐसी घटना हुई
माता-पिता मुझे सुरक्षा दे रहे थे, लेकिन मैं इसे समझ नहीं पाई। 9 साल की उम्र में मेरे साथ फिर ऐसी घटना हुई। फिर 14 साल की उम्र में भी।

सोमी ने बताया सलमान से बातचीत नहीं हुई
सलमान को लेकर सोमी अली ने बताया था कि कई सालों तक उनकी सलमान से बातचीत नहीं हुई। एक समय पर सोमी शादी और बच्चे चाहती थीं। लेकिन अब वह 40 की उम्र के पड़ाव को पार कर चुकी हैं। अब वे शादी नहीं करना चाहती हैं।

ऐश्वर्या के कारण टूट गया रिश्ता
एक इंटरव्यू में सोमी ने बताया था कि वह सलमान से शादी करना चाहती थीं। फिल्में भी उन्होंने सिर्फ सलमान से शादी करने के लिए की थीं। लेकिन हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या राय के आने से सोमी और सलमान का ब्रेकअप हो गया।

90 के दशक में कई फिल्मों में काम
बता दें कि सोमी अली ने 90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। अंत, किशन अवतार, आंदोलन जैसी 10 फिल्मों के साथ टीवी एड का भी हिस्सा बनीं।


Click it and Unblock the Notifications











