सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने लॉरेंस बिश्नोई को किया सीधा मैसेज, कहा- 'आपकी पूजा करना चाहती हूं..'

somy ali lawrence bishnoi salman khan

Somy Ali Massage For Lawrence Bishnoi सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच क्या चल रहा है ये तो किसी से छिपा नहीं हैं। हाल ही में एनसीपी नेता और सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी और इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

अब सलमान खान के पीछे ये गैंग है और लगातार धमकियां आ रही हैं। लेकिन इस बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने लॉरेंस बिश्नोई से अचानक हमदर्दी की बात की है और यहां तक कह डाला है कि वो लॉरेंस के मंदिर आएंगी।

हम बात कर रहे हैं पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमी अली की जो कभी सलमान खान की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी।

सोमी अली का पोस्ट

सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ''यह लॉरेंस बिश्नोई के लिए एक सीधा संदेश है: नमस्ते, लॉरेंस भाई, सुना भी है और देखा भी है कि आप जेल से भी ज़ूम कॉल कर रहे हैं, तो मुझे कुछ बातें करनी हैं। कृपा करके मुझे बताएं कि ये कैसे हो सकता है? हमारी पूरी दुनिया सबसे पसंद की जगह राजस्थान है। हम आपके मंदिर आना चाहते हैं पूजा के लिए पर पहले आपसे जूम कॉल हो जाए और कुछ बातें तय हो जाएं पूजा के बाद। फिर भी मानिए कि ये आपके फ़ायदे की बातें हैं। अपना मोबाइल नंबर दे दीजिए बड़ा एहसान होगा आपका। शुक्रिया।''

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

सोमी अली के इस पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''आपने तो मौज ले ली।'' एक ने लिखा, ''शानदार मैसेज है।'' एक का कहना है, ''तुम बेहतरीन हो।'' एक ने लिखा, ''ये क्या था भाई।''

इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि सोमी अली ने ये किस अंदाज में लिखा है इसको लेकर कुछ तय नहीं है। ऐसा लग रहा है जैसे वो लॉरेंस को रोस्ट कर रही हैं। आप देखिए ये पोस्ट जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X