Besharam Rang: दीपिका पादुकोण को देख चौंक गईं सलमान की Ex गर्लफ्रेंड, बोलीं- भूख के कारण अपनी जान

By Filmibeat Desk
somy ali

Besharam Rang Song Controversy:दीपिका पादुकोण की पठान फिल्म के सांग बेशरम रंग को लेकर कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। दीपिका के टू पीस कपड़े को भगवा रंग से जोड़ा गया है। इस गाने पर हुए विवाद के बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दीपिका पादुकोण की तारीफ की। साथ ही फिल्म को अपना समर्थन भी दिया है।

सोमी अली ने बेशरम रंग का पोस्ट शेयर करते हुए दीपिका की तारीफ की और लिखा है कि इस फिल्म और गाने को देखने का मैं इंतजार नहीं कर सकती हूं। दीपिका पादुकोण इस सांग में स्टनिंग लग रही हैं। यह मेरे लिए निजी तौर पर एक प्रेरणा की तरह है। सोमी ने लिखा कि मैं अपने वर्कआउट पर ज्यादा ध्यान दूं।

गाने पर हो रहे विरोध पर नाराजगी जाहिर करते हुए सोमी अली ने कहा कि कुछ जाहिल लोगों की बात करूं तो उन्हें अपने लिए एक अच्छी जिंदगी की जरूरत है। वह आगे गंभीर उदाहरण देते हुए कहती हैं कि भारत में रोज यौन तस्करी में बच्चे बेचे जा रहे हैं? जो महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं, उन पर जरूरी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा है कि छोटे बच्चे यौन और शारीरिक शोषण का शिकार हो रहे हैं। कई लोग भूख के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं।

महिलाओं के यौन शोषण के डरा देने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। अपनी प्राथमिकता पर ध्यान देना चाहिए। उन कलाकारों के पीछे नहीं पड़ना चाहिए, जिनके पास क्रिएटिव काम करने का लाइसेंस है। इस गाने और फिल्म में कुछ भी गलत नहीं है। कुछ लोगों को अपनी प्राथमिकता की जांच करनी चाहिए। शिक्षा लेने के साथ इसकी शुरुआत करनी चाहिए। बता दें कि शाहरुख खान की पठान 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। दीपिका के साथ जॅान अब्राहम भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यश राज ने करोड़ों के बजट के साथ फिल्म का निर्माण किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X