सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड के फार्महाउस पर हुई चोरी, बिस्तर-पंखा ही नहीं ये चीज भी बटोर ले गए चोर

Salman khan ex girlfriend Sangeeta bijlani

Sangeeta bijlani farmhouse vandalised: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि एक्ट्रेस के पुणे जिले के मावल स्थित फार्महाउस पर चोरी हो गई है। बताया जा रहा है कि घर में चोरी तो हुई ही है साथ ही में तोड़फोड़ भी की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घर से कई कीमती चीजें गायब हैं।


संगीता बिजलानी के घर हुई चोरी

पुलिस अधिकारी ने 19 जुलाई को जानकारी देते हुए कहा कि जब एक्ट्रेस लगभग 4 महीने बाद यहां लौटकर आईं तब उन्हें इस स्थिति का मालूम हुआ। एक्ट्रेस ने जैसे ही घर की ऐसी हालत देखी उन्होंने तुरंत ही पुलिस को इस बारे में खबर करी। संगीता बिजलानी ने शिकायत में कहा कि घर का मेन गेट, खिड़की और घर के मुख्य द्वार पर लगा ग्रिल भी टूटा हुआ था। घर से कई जरूरी और उपयोग की चीजें जैसे बेड, बिस्तर, फ्रिज, टीवी भी गायब था। इतना ही नहीं चोरों ने पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे जिस वजह से कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हुआ।

संगीता बिजलानी ने पुलिस अधीक्षक को दिया बयान

संगीता बिजलानी ने पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल को बताया कि वह अपने पिता की तबीयत खराब होने की वजह से कुछ महीनों से फॉर्महाउस का चक्कर नहीं लगा पाई थीं। वहीं जैसे ही आज सुबह मैं दो हाउस हेल्पर को लेकर यहां आई तब मैं स्थिति देखकर हैरान रह गई क्योंकि घर का मेन गेट बुरी तरह से टूटा हुआ था। घर का सारा सामान गायब था। जो घर में सामान बचा हुआ था उसको तोड़ दिया गया था। इसके अलावा और भी कई कीमती चीजें हैं जो घर से गायब थीं।


आकलन के लिए भेजी टीम

पीटीआई के मुताबिक इस घटना की जांच के लिए लोनावला पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक दिनेश तायडे का कहना है कि उन्होंने इस घटना का आकलन करने के लिए एक टीम को भेजा है। जैसे ही यह आकलन पूरा होगा ऑफिशियल FIR दर्ज की जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X