मैंने सलमान खान से पूछा- शादी करनी है, जवाब मिला मेरी गर्लफ्रेंड है, फिर आई लव यू बोला
बॅालीवुड एक्ट्रेस सोमी अली एक नहीं बल्कि कई बार सलमान खान के साथ अपने प्यार और शादी का खुलासा कर चुकी हैं। सोमी अली जब भी खबरों में छाई हैं तो इसमें सलमान खान का जिक्र जरूर शामिल होता रहा है। सोमी अली यह पहले ही बता चुकी है कि वह सलमान खान के साथ रिश्ते में थी और उनसे शादी करना चाहती थीं।
लेकिन उन्हें सलमान खान से धोखा मिला। एक बार फिर से सोमी अली ने सलमान खान के साथ अपने पुराने गहरे रिश्ते पर रोशनी डालते हुए खुलासा किया ाहै। सोमी अली ने एक इंटरव्यू में सलमान खान के साथ अपने रिश्ते की गहराई और ब्रेकअप का दर्द जाहिर किया है। सोमी अली ने एक इंटरव्यू में कहा है कि हम हिंदी फिल्म देखा करते थे।

मैंने सलमान खान की मैंने प्यार किया देखी और मुझे उन पर क्रश हो गया। मुझे उसी रात को सपना आया और मैंने भारत आने का फैसला कर लिया। 16 साल की उम्र में मेरे लिए यह सोचना ही पागलपन था कि मैं मुंबई जाकर सलमान खान से शादी करूंगी। मैंने अपनी मां से कह दिया कि सलमान से शादी करने मुंबई जा रही हूं।

सलमान खान ने मुझे जवाब दिया कि मेरी गर्लफ्रेंड
सोमी ने सलमान खान के साथ अपना एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि सलमान के साथ मैंनेपाल जा रही थी तो मैंने उनसे यह सवाल पूछ लिया कि मैं आपसे शादी करने के लिए आयी हूं। सलमान खान ने मुझे जवाब दिया कि मेरी गर्लफ्रेंड है। मैंने उनसे कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उस वक्त मैं टीनएजर थी और इस बातचीत के एक साल बाद हमारा रिश्ता शुरू हुआ।

सलमान ने मुझे पहले आई लव यू बोला
सोमी अली ने बोला मैं तब 17 साल की थी और सलमान ने मुझे पहले आई लव यू बोला था। सोमी अली ने यह भी बताया कि सलमान खान के माता-पिता बहुत अच्छे हैं। सलमान खान के माता-पिता से मैंने सीखा है कि हम सभी एक हैं। उन्होंने किसी भी धर्म में कभी कोई फर्क नहीं किया।

सोमी ने बोला सलमान का घर खुला रहता है सबके लिए
सलमान का घर खुला रहता था। उनके घर का दरवाजा लॅाक नहीं किया जाता था। सलमान ने भी मुझे सिखाया है कि अगर आप किसी रिश्ते में खुश नहीं हैं तो अलग होगा बेहतर है। फिर मैंने अमेरिका जाने का फैसला किया। सोमी अली ने बताया था कि सलमान खान ने उनके साथ रिश्ते में धोखा किया था।


Click it and Unblock the Notifications











