..................... Salman Khan Ex Girl friend Somy Ali again makes allegations on him, calling him a woman beater. Also claims that she will reveal much more facts about actor. । सलमान खान पर लगा मारपीट और सिगरेट से जलाने का आरोप, सुपरस्टार पर बरसीं एक्स-गर्लफ्रेंड - Hindi Filmibeat

Salman Khan पर लगा मारपीट और सिगरेट से जलाने का आरोप, सुपरस्टार पर बरसीं एक्स-गर्लफ्रेंड

Salman Khan Somyali

सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक बार फिर उनके ऊपर जमकर निशाना साधा है और उन्हें लेकर कई बयान दिए हैं। अभिनेत्री सोमी अली ने हालांकि अपने पोस्ट में सलमान खान का नाम लिए बिना ही कई बातें कही है। उन्होंने अपनी और सलमान खान की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है और साथ ही एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है।

सोमी द्वारा पोस्ट शेयर करते ही धड़ाधड़ वायरल होने लगा। सोमी अली ने सलमान खान का समर्थन करने वाली अभिनेत्रियों पर भी निशाना साधा और उन्हें भी खूब खरी-खोटी सुनाई है। बता दें कि यह पहली दफा नहीं है जब सोमी अली ने ऐसा किया है। इसके पहले भी सोमी अली सलमान खान के बारे में काफी कुछ बोल चुकी हैं।

सोमी अली ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- 'अब बहुत कुछ होने वाला है। मेरे शो को भारत में बैन कर दिया गया और फिर वकीलों के जरिए मुझे धमकाया गया। तुम एक कायर आदमी हो। मुझे बचाने के लिए 50 वकील खड़े हो जाएंगे। जो मुझे सिगरेट से जलाने और अब्यूज होने से बचाएंगे, जो कि तुमने सालों तक मेरे साथ किया।'

इसके आगे सोमी अली ने लिखा है- 'उन सभी अभिनेत्रियों को शर्म आनी चाहिए, जो महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले आदमी का समर्थन कर रही हैं। ऐसे एक्टर्स को भी शर्म आनी चाहिए, जिन्होंने इसे सपोर्ट किया। ये आर या पार की लड़ाई बन गई है। सलमान खान के फैंस और कई यूजर्स सोमी अली को इस पोस्ट के बाद उनके समर्थन में खड़े हो गए हैं।

सोमी अली ने दावा किया है कि, वो पुरानी बातों को लेकर आएंगी। उन्होंने सलमान खान के बारे में साफ तौर पर कहा है कि वो एक हिंसर बॉयफ्रेंड थे जो उन्हें सिगरेट से जलाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X