हेलीकॉप्टर में लटककर सलमान खान 'पठान' में मारेंगे एंट्री? बैकग्राउंड में बजेगा 'टाइगर' का म्यूजिक!
सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके चहेते सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होगी। इसको लेकर चर्चा है और हमेशा किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है। फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है।
फिल्म को लेकर चर्चाएं सबसे ज्यादा तब बढ़ गईं थीं जब इस फिल्म से सदी के मेगास्टार सलमान खान नाम जुड़ गया था। जी हां.. इस फिल्म सुपरस्टार सलमान खान एक दमदार कैमियो करते नजर आने वाले हैं। इसको लेकर एक खुलासा हुआ है कि सलमान खान किस तरह से इस फिल्म में एंट्री करने वाले हैं।

बॉलीवुड हंगामा की खबर है कि सलमान खान की एंट्री हेलीकॉप्टर में लटककर होने वाली है और बैकग्राउंड में टाइगर की थीम म्यूजिक बजती हुई नजर आने वाली है।

20 मिनट का सीन
ये एक लंबा सीन होने वाला है जिसमें लगातार एक्शन होगा। ये एक्शन सीन करीब 20 मिनट का होगा जिसमें सलमान खान उन लोगों से लड़ते हुए नजर आएंगे जिन्होने शाहरुख खान को कैद कर रखा है।

एक्साइटेड हैं
इसके बाद शाहरुख और सलमान साथ में गुंडो को पीटते नजर आने वाले हैँ। इस खबर के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

सलमान खान और शाहरुख खान
सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ देखना ही काफी शानदार होता है और फैंस इसके लिए इंतजार करते रहते हैं।

राधे
सलमान खान की बात करें तो वो इस समय फिल्म राधे को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

अंतिम, टाइगर 3 और किक 2
आने वाले समय में वो अंतिम, टाइगर 3 और किक 2 जैसी फिल्मों का हिस्सा बनने वाले हैं जिसकी तैयारियां जारी हो चुकी है।

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म
शाहरुख खान काफी समय से बाद वापसी कर रहे हैं और इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications