दबंग सलमान खान Meets सिंघम अजय देवगन: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की ब्लॉकबस्टर स्टारकास्ट

रोहित शेट्टी, मसाला फिल्मों के सबसे सफल डायरेक्टर हैं। फिर ऐसा कैसे हो सकता है कि मसाला फिल्मों के सबसे बड़े स्टार सलमान खान के साथ रोहित शेट्टी को काम करने का मौका ना मिला हो? लेकिन अब फैन्स का इंतज़ार खत्म हो गया है क्योंकि सलमान खान ने अपने दबंग अवतार चुलबुल पांडे के साथ रोहित शेट्टी और अजय देवगन के साथ सिंघम क्रॉसओवर के लिए हां कर दी है।

कुछ समझ नहीं आया? शुरू से बताते हैं। तो हुआ यूं कि बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड में जहां रोहित शेट्टी ने खुलासा किया कि वो कितने सालों से सलमान खान के साथ फिल्म करने के पीछे पड़े हैं।

salman-khan-enters-rohit-shetty-s-cop-universe-for-dabangg-singham-cross-over-with-ajay-devgn

रोहित शेट्टी ने सलमान से पूछा - आप मुझे इतने सालों से जानते हैं। मेरे माता - पिता को जानते हैं। और कितने सालों से मैं आपको मना रहा हूं दबंग और सिंघम को एक साथ परदे पर लाने के लिए। इस बार आपको मुझे हां बोलनी ही होगी। सलमान खान ने भी रोहित शेट्टी को वादा करते हुए कहा कि एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता।

दरअसल, रोहित शेट्टी ने सलमान खान को कई बार अप्रोच किया कि वो अपने कॉप किरदार चुलबुल पांडे के साथ अजय देवगन के किरदार सिंघम के साथ एक क्रॉसओवर करें। यानि कि दबंग और सिंघम एक ही फिल्म में। लेकिन सलमान इस फिल्म के लिए हां नहीं कर रहे थे। अब सलमान खान ने भी रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में शामिल होने के लिए हां कर दी है।

22 सालों के बाद आएंगे साथ

22 सालों के बाद आएंगे साथ

अगर वाकई अब सलमान खान के चुलबुल पांडे और अजय देवगन के सिंघम अवतार के साथ रोहित शेट्टी एक नई फिल्म लिखने की शुरूआत करने जा रहे हैं तो 22 सालों बाद दोनों एक्टर्स एक साथ परदे पर दिखाई देंगे। इससे पहले, सलमान खान और अजय देवगन एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के एक सीन के लिए एक साथ आए थे।

बड़ी होगी कॉप यूनिवर्स ?

बड़ी होगी कॉप यूनिवर्स ?

रोहित शेट्टी सूर्यवंशी के साथ अपनी कॉप यूनिवर्स की झलक दे रहे हैं जहां उन्होंने अपने बाकी दोनों कॉप किरदारों सिंबा और सिंघम को भी फिल्म में जगह दी है। एक तरह से ये कॉप यूनिवर्स की टेस्टिंग थी जो कि काफी सफल रही है क्योंकि दर्शक अभी से सूर्यवंशी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में सलमान खान की एंट्री के बाद इस कॉप यूनिवर्स में अब चार बड़े सितारे एक साथ दिखेंगे - सलमान खान का चुलबुल अवतार, रणवीर सिंह का सिंबा अवतार, अजय देवगन का सिंघम अवतार और अक्षय कुमार का सूर्यवंशी अवतार।

सिंबा के की थी शुरूआत

सिंबा के की थी शुरूआत

रोहित शेट्टी ने इस कॉप यूनिवर्स का बीज डाला था रणवीर सिंह स्टारर सिंबा में। सिंबा का आधार बना था सिंघम जहां रणवीर सिंह का किरदार सिंबा, पुलिस ऑफिसर सिंघम का फैन होता है। वहीं क्लाईमैक्स में जब वाकई सिंघम अजय देवगन की एंट्री हुई थी तो फैन्स ने थिएटर में तालियों के साथ कुर्सी तोड़ जश्न मनाया था। यहीं से ये साफ था कि फैन्स को इस कॉप यूनिवर्स में दिलचस्पी होगी।

एवेंजर्स के तर्ज पर कॉप यूनिवर्स

एवेंजर्स के तर्ज पर कॉप यूनिवर्स

माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी, भारत को अपनी एवेंजर्स देने की कोशिश करना चाह रहे हैं और इस देसी एवेंजर्स के सुपरहीरो होंगी पुलिस। इसके लिए रोहित शेट्टी सारे कॉप किरदारों को एक साथ लाकर एक मिशन सुलझाने की कोशिश करेंगे। अब इस मिशन में जुड़ चुके हैं चुलबुल सलमान खान। हालांकि, सलमान खान ने रोहित शेट्टी को वादा केवल सिंघम और चुलबुल की फिल्म के लिए किया है। यानि कि एक ही फिल्म में दबंग सलमान खान और सिंघम अजय देवगन। ऐसे में देखना है कि क्या सलमान खान, कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनने की हामी भरते हैं।

मर्दानी को भी जोड़ने की कोशिश

मर्दानी को भी जोड़ने की कोशिश

खबरें थीं कि रोहित शेट्टी इस कॉप यूनिवर्स में मर्दानी को भी जोड़ने की कोशिश करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने यशराज फिल्म्स से काफी समझौते करने की कोशिश की लेकिन कोई बात नहीं बनी। रोहित शेट्टी सिंघम 3 के लिए रानी मुखर्जी और अजय देवगन को साथ लाना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने सूर्यवंशी के लिए भी ये कोशिश की। लेकिन अभी तक वो एक अच्छी डील नहीं क्रैक कर पाए हैं।

कर रहे हैं महिला कॉप की तलाश

कर रहे हैं महिला कॉप की तलाश

रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स को पूरी करने के लिए एक महिला कॉप की तलाश कर रहे हैं। इस फिल्म को शुरू करने से पहले वो एक महिला ऑफिसर पर फिल्म बनाना चाहतेे हैं। इसके लिए मुख्य लीड के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं लेकिन अभी तक रोहित शेट्टी को अपनी Leading Lady नहीं मिल पाई है।

कॉप यूनिवर्स के विलेन

कॉप यूनिवर्स के विलेन

रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यवंशी में निगेटिव लीड निभाने के बाद जैकी श्रॉफ ही इस कॉप यूनिवर्स के थानोस यानि कि निगेटिव लीड होंगे। जैकी श्रॉफ का किरदार सिंघम 3 के लिए अभी से रिज़र्व कर दिया गया है। और अगर सिंघम 3, सिंघम - दबंग क्रॉसओवर है तो ये फिल्म अभी से इस स्टारकास्ट के साथ ब्लॉकबस्टर है।

बॉलीवुड में बन रही हैं कई यूनिवर्स

बॉलीवुड में बन रही हैं कई यूनिवर्स

जहां रोहित शेट्टी ने कॉप यूनिवर्स के साथ एवेंजर्स थीम पर यूनिवर्स बनाने का प्रयास काफी पहले शुरू कर दिया था वहीं कई बड़े प्रोडक्शन हाउस अब उनसे हिंट लेकर इस पर काम कर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा की यशराज प्रोडक्शन्स स्पाई यूनिवर्स की तैयारी कर रही है जिसकी झलक मिलेगी पठान, टाईगर 3 और वॉर में जहां ऋतिक रोशन, सलमान खान और शाहरूख खान के किरदार एक दूसरे की फिल्मों में नज़र आएंगे। वहीं दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स स्त्री, रूही और भेड़िया के साथ हॉरर यूनिवर्स की नींव रख चुके हैं और इस बात का हिंट दे चुके हैं कि आगे जाकर ये सारे किरदार एक दूसरे से मिलने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X