सलमान खान ने अपनी महंगी कार छोड़ी..ऐसे गए ट्यूबलाइट प्रमोशन के बाद घर
सलमान खान ट्यूबलाइट प्रमोशन के बाद अपनी गाड़ी छोड़ ऑटो से फिल्म का प्रमोशन करने निकले।
सलमान खान के बारे में सभी जानते हैं कि वो कितने मनमौजी हैं। उनका जब जो मन करे करते हैं।चाहे वो शाहरुख खान के साथ सुबह उठकर साइकिल चलाना हो या फिर अकेले ही घूमने निकल जाएं। कल रात सलमान खान ने फिर से ऐसा ही किया।
दरअसल हुआ यूं कि सलमान खान एक इवेंट के सिलसिले में महबूब स्टूडियो गए थे। वहां इवेंट खत्म होने के बाद वो अपनी महंगी कार छोड़कर ऑटो रिक्शा से घर की ओर निकल गए। उनके साथ उनके साथ फिल्म मेकर रमेश तुरानी भी मौजूद थे।

सलमान खान को ऑटो रिक्शा राइड काफी पसंद है। वो पहले भी इस तरह से कई बार दिख चुके हैं। सुलतान प्रमोशन के दौरान भी सलमान खान प्रमोशन खत्म कर ऑटो से निकल जाते थे। सलमान खान फिलहाल ट्यूबलाइट के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं।
सलमान खान की अगली फिल्म ट्यूबलाइट 23 जून को रिलीज होगी। फिल्म में काफी सालों बाद सोहेल खान भी एक्टिंग करते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











