..................... Salman enjoying single status don't want to get marry - Hindi Filmibeat

सलमान रहना चाहते हैं सिगंल एंड सेफ!

सलमान खान की शादी को लेकर सिर्फ उनके परिवार वाले ही नहीं बल्कि सलमान खान के फैंस भी काफी उत्सुक हैं। लेकिन सलमान खान अपनी शादी को लेकर शायद बहुत ही डरे हुए हैं तभी वो जब भी शादी की बात आती है तो कहते हैं कि वो अभी सिंगल ही रहना चाहते हैं। हालांकि उन्हें शादी से कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन फिर भी वो सिंगल स्टेटस को बहुत इंज्वॉय कर रहे हैं। सलमान खान ने हाल ही में कॉफी विद करन शो के दौरान कहा था कि वो वर्जिन हैं और अपनी सभी गर्लफ्रैंड्स के साथ उन्होंने सिर्फ हेल्दी दोस्ती का रिलेशन ही बनाया था। शादी के बाद वो अपनी पत्नी के साथ ही सुहागरात मनाएंगे। तब तक के लिए उन्होंने खुद को बचाकर रखा है।

अब एक तरफ तो सलमान खान की शादी नहीं हुई है और वो लोग उनकी शादी कराने के पीछे पड़े हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड में लगातार हो रहे तलाक और स्टार्स की निजी जिंदगी में चल रही मुश्किलों को देखकर भी सलमान काफी चिंतित हैं। हाल ही में रितिक रौशन और सुजैन रौशन के तलाक के बाद सलमान खान अपनी बहन की वजह से सुजैन रौशन के स्टोर लॉंच में पहुंचे थे। लेकिन पूरे इवेंट के दौरान जितनी भी देर सलमान खान वहां पर रहे वो काफी शांत और थोड़ा परेशान से थे। शायद कहीं ना कहीं वो सुजैन और रितिक की निजी जिंदगी में चल रही मुश्किलों को देखकर थोड़ा डिस्टर्ब महसूस कर रहे थे।

इसके अलावा सलमान खान पर चल रहे दो केसों यानी हिट एंड रन केस और काले हिरण के शिकार के केस के चलते भी सलमान शादी नहीं करना चाहते क्योंकि वो नहीं चाहते कि शादी के बाद उनकी पत्नी भी इन सब झमेलों में बेवजह ही परेशान हो। क्योंकि सलमान खान के करीबी दोस्त संजय दत्त के जेल जाने के बाद वो खुद भी देख रहे हैं कि संजय दत्त का परिवार कितना परेशान है। तो कुल मिलाकर सलमान को लग रहा है कि शायद सिंगल ही रहना बैटर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X