सलमान खान की नई शुरुआत.. 9 साल पुराने रिश्ते को तोड़ दिया!
सलमान खान अब अपने 9 साल पुराने मैनेजर रेशमा शेट्टी से अलग हो चुके हैं। मैनेजमेंट कंपनी ने सलमान से अलग होने की ऑफिशियल घोषणा की है।
सलमान खान के लिए यह एक नई शुरुआत है। सलमान खान, जिनके काम को पिछले 9 सालों से अब तक माट्रैक्सि हेड रेशमा शेट्टी मैनेज करती थीं, अब सलमान खान के साथ उनकी पार्टनरशिप खत्म हो चुकी है।
सनी देओल से लेकर अक्षय कुमार हैं शामिल.. लेकिन NO शाहरूख, सलमान!
बता दें, रेशमा शेट्टी से पहले सलमान खान की फैमिली ही उनके बिजनेस अरेजमेंट को देखती थी। सलमान और मैट्रिक्स ने कंफर्म किया है कि उनका 9 सालों का सक्सेसफुल साथ अब खत्म होने जा रहा है।

दोनों ओर से इस मामले को लेकर ऑफिशियल प्रेस रिलीज इश्यू किया गया है। मैट्रिक्स फिलहाल सलमान के साथ अपने चल रहे प्रोजेक्ट्स खत्म करेगी। फिल्म प्रोडक्शन के अलावा, सलमान अब अपने ब्राण्ड बीइंग ह्यूमन तले ई- साइकिल और जिम equipments भी लांच करने वाले हैं।
बहरहाल, अपने इमेज मेकओवर के लिए सलमान खान को मैट्रिक्स का शुक्रिया अदा करना चाहिए। फिलहाल, सलमान के आगे के प्लान को लेकर किसी को कोई खबर नहीं है। लेकिन हां, उनके पास फिल्मों की लाइन जरूर लगी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications