सलमान ने शाहरुख की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ

सलमान ने हाल ही में जूम चैनल से एक इंटर्व्यू के दौरान कहा कि उन्होने शाहरुख के साथ अपनी दुश्मनी भुला दी है और अब वो दोनों आगे बढ़ गए हैं। सलमान ने कहा "एक समय था जब शाहरुख और मैं एक दूसरे के साथ नज़र तक नहीं आना चाहते थे। इसलिए नहीं कि हम दुश्मन थे। पहले जो कुछ भी हुआ उसे हम भुला चुके हैं। हमसे ज्यादा लोगों ने हमारे रिश्ते को चर्चा का विषय बना दिया। हम किसी बॉक्सिंग रिंग में नहीं हैं हम समझदार लोग हैं। शाहरुख को अपने काम से और मुझे अपने काम से एक दूसरे को हराना है।"
सलमान की इस समझदारी भरी बातों का तो यही मतलब निकलता है कि सलमान और शाहरुख के बीच इतने दिनों से जो कोल्ड वार चल रही थी और जिसे लेकर हर रोज खबरें बनती थीं वो वजह असल में थी ही नहीं। लेकिन सोचने वाली बात है कि अगर दोनों खान एक दूसरे के साथ अपनी दुश्मनी भुला चुके हैं तो फिर किसी भी इवेंट में दोनों एक दूसरे के साथ क्यों नज़र नहीं आते? इस दुश्मनी को खत्म करने के पीछे एक वजह कैट भी हो सकती हैं क्योंकि कैटरीना कैफ ने ही हाल ही में कहा था कि दोनों खान अब एक दूसरे से झगड़ा खत्म करके आगे बढ़ गए थे।
खैर जो भी हो शाहरुख और सलमान के फैन्स तो इस खबर से बहुत खुश होंगे कि अगर सलमान ने जो कहा वो सच है तो शायद जल्द ही दोनों खान किसी इवेंट या किसी अवार्ड फंक्शन के दौरान एक साथ दिख जाएं। वो दिन तो सच में ऐतिहासिक होगा। फिल्हार इंतजार है कि किंग खान शाहरुख का इस बारे में क्या कहना है क्या टाईगर के लिए डॉन को पकड़ना मुमकिन होगा?


Click it and Unblock the Notifications