फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन में सलमान खान, क्यों?
अभी तक टीवी विज्ञापनों में गोरे बनने के लिए शाहरूख खान ही कहते ही दिखते थे.. हाय हैंडसम..हैलो हैंडसम.. लेकिन अब आपके चहेते सलमान खान भी मर्दों के गोरा बनाने वाली क्रीम का विज्ञापन करते दिखायी देंगे।
जी हां शाहरूख को अपना कट्टर दुश्मन मानने वाले सलमान खान उन्ही के नक्शे कदम पर चलते हुए फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन में नजर आने वाले हैं। अभी तक फिटनेस आईकॉन रहे सलमान खान के लिए यह पहला मौका होगा जब वो किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट के प्रचार में नजर आयेंगे। वैसे सलमान खान से पहले किंग खान और जॉन अब्राहम ब्यूटी क्रीम का प्रचार कर चुके हैं।
वैसे पैसों की बेदी पर बैठे सलमान खान को इस प्रचार की जरूरत क्या पड़ी यह अभी भी समझ के परे है। वैसे कहने वाले तो यह भी कह रहे है कि सलमान खान ने शाहरूख की मार्केट खराब करने के लिए इस विज्ञापन के लिए हां बोला है।सलमान खान यह दिखाना चाहते हैं कि वो किंग खान से ज्यादा लोकप्रिय और हैंडसम हैं। खैर उनका विज्ञापन कितना असरदायक होता है यह तो क्रीम की बिक्री तय करेगी।
वैसे आपको बता दें कि सलमान खान इन दिनों वाशिंग पाउडर, बिस्कुट, हेल्थ कैप्सूल जैसे विज्ञापनों में भी नजर आ रहे हैं जिनके लिए वो करोड़ो वसूल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
