..................... सलमान खान ने खत्म कर दी अरिजीत सिंह से नाराजगी? Salman Khan ended his anger with Arijit Singh? Singer spotted out of the Galaxy! - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने खत्म कर दी अरिजीत सिंह से नाराजगी? गैलेक्सी से वायरल वीडियो देख हैरान हैं लोग!

salman khan, arijit singh

कहते हैं कि बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान अगर किसी से नाराज हो जाएं तो वो कभी उससे मतलब नहीं रखते हैं। इस लिस्ट में अभी भी कई लोग शामिल हैं। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनको माफ करके सलमान खान ने गले लगाया है और इस लिस्ट में शाहरुख खान पहले नंबर पर आते हैं।

सलमान खान को लेकर इस वक्त एक खबर चर्चा में है और कहा जा रहा है कि उन्होने अरिजीत सिंह को माफ कर दिया है। अभी तक सलमान खान को अरिजीत से मतलब नहीं था लेकिन एक वायरल वीडियो ने फैंस की उम्मीदों को बढ़ाया और कहा जा रहा है कि दोनों साथ में काम कर सकते हैं।

दरअसल बुधवार रात को सिंगर अरिजीत सिंह को सलमान खान के घर से बाहर आते देखा गया था। मुंबई में के गैलेक्सी अपार्टमेंट से अरिजीत बाहर निकल रहे थे कि तभी किसी ने उनका वीडियो बना लिया। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि अरिजीत सिंह अपनी कार में बैठकर बाहर निकल रहे हैं।

इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होनीं शुरु हो गई हैँ। वीडियो को जिस शख्स ने साझा किया है वो लिखते हैं, "अरिजीत सिंह आज सलमान खान के घर पर स्पॉट हुए। क्या हो रहा है??" इसके बाद लोगों ने अंदाजा लगाना शुरु कर दिया और कई तरह की बातें होनी लगीं।

एक ने लिखा है, पता नहीं था कि 2023 में ये भी होगा। एक का कहना था, ''धर्मा की फिल्मों में अरिजीत के गाने डाल दो मजे ला दो एक दम।'' एक का कहना है, ''अप्रत्याशित हो सकता है क्योंकि प्रीतम और अरिजीत रोटी और मक्खन की तरह हैं..।''

इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि सलमान खान और अरिजीत सिंह एक साथ कब नजर आते हैं वो देखने वाली बात होगी। आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: salman khan arijit singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X