TREND: सलमान खान सुलतान हैं....300 करोड़ हो....500 करोड़ हो....1000 करोड़ हो!
Recommended Video

सलमान खान के फैन्स सुपरएक्टिव हैं। उनकी कोई उपलब्धि बिना किसी जश्न के मनाए पूरी हो जाए ऐसा हो ही नहीं सकता है। अब सलमान खान 300 करोड़ क्लब के सुलतान बन चुके हैं। और ये बात, ट्विटर पर ट्रेंड हो रही है।

बॉलीवुड को मिल गई है उसकी पांचवीं 300 करोड़ी फिल्म। जी हां, अभी तक बॉलीवुड का 300 करोड़ क्लब इसी तरह सूखा पड़ा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ, ये तय है कि सलमान खान ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के बाद भी आमिर को मात नहीं दी।
टाईगर ज़िंदा है को रिलीज़ हुए 17 दिन हो गए हैं और फिल्म आज जाकर 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाई। जबकि आमिर की हालिया फिल्मों ने ये काम काफी फटाक से किया है।
हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं कि इस फिल्म के साथ फिलहाल सलमान 300 करोड़ क्लब के हीरो बन गए और इस क्लब में दो ही लोग हैं - आमिर खान और सलमान खान।
जानिए, 300 करोड़ कमाने वाली सबसे तेज़ फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications












