सलमान को लगी किसी की नजर, एक बार फिर हुए बीमार
लगता है सलमान खान को किसी की नजर लग गई है। उनकी सेहत है कि ठीक होने का नाम ही नहीं ले रही है, सलामन एकबार फिर से एक बीमारी के चपेट में आ गए हैं। इसबार उन्हें ब्रेन एन्यूरिज्म नाम की बीमारी हो गई है। इस बीमारी में ब्रेन में ब्लड क्लॉट आ जाता है। इसके चलते ब्रेन हैमरेज के चांस बढ़ जाते हैं।
खबर आई है कि अब सलमान ब्रेन चैकअप के लिए अमेरिका जाने वाले हैं। इसके लिए सलमान ने अपने सारे प्रोटेक्ट होल्ड पर रख दिए हैं। वह अब आराम करना चाहते हैं। आपको बता दें कि सल्लू ने आनन फानन में अपनी फिल्म बॉडीगार्ड का काम पूरा किया था जिसके तुरंत बाद वो ऑपरेशन कराने अमेरिका चले गए थे।
इन दिनों सलमान कैटरीना कैफ के साथ क्यूबा में फिल्म एक था टाइगर की शूटिंग कर रहे हैं इसी के साथ अब एक बार फिर उन्हें एक नई बीमारी ने अपना शिकार बना लिया है। अब वह जैसे तैसे इस फिल्म को पूरा कर अपने इलाज के लिए रवाना होंगे।


Click it and Unblock the Notifications