जापान पहुंचे टाइगर सलमान खान

सलमान खान के चाहने वाले दुनिया भर में मौजूद हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'एक था टाईगर' ने भारत से लेकर विदेश तक में बम्पर कमाई की। अब खबर है कि एक था टाईगर चापान में भी रिलीज हो रही है। जापान में रिलीज करने के लिए एक था टाईगर को जैपनीज में डब किया गया है। 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म एक था टाईगर ने भारत में पहले ही दिन कुल 33 करोड़ की कमाई की थी। एक था टाईगर के जापान में रिलीज होने को लेकर निर्देशक कबीर खान काफी खुश हैं। कबीर खान ने ही ट्वीट करके ये खबर लोगों को दी है। फिल्हाल एक था टाईगर के प्रमोशन के लिए कबीर खान जापान के शहर ओसाका में पहुंच चुके हैं।

कबीर खान ने कल 3मार्च को ट्वीट करते हुए लिखा "एक था टाईगर जापान में रिलीज हो रही है। मैं ओसाका, क्योटो और टोकियो इंटरव्यू और पब्लिसिटी के लिए जा रहा हूं।" इसके बाद कबीर खान ने 4 मार्च को सुबह ट्वीट किया "एक था टाइगर के प्रमोशन के लिए जापान में पहला स्टॉप है ओसाका। बस अभी हम यहां पहुंचे हैं।" कबीर खान ने एक और ट्वीट किया "सलमान को स्क्रीन पर जैपनीज बोलते हुए देखने को मैं बेताब हूं।" कबीर खान के साथ 'एक था टाईगर' के प्रमोशन के लिए यश बैनर की पूरी टीम मौजूद है।

कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म एक था टाईगर एक भारत के खूफिया एंजेंट और आईएसआई एजेंट के बीच प्यार की कहानी है। फिल्म में सलमान खान रॉ एजेंट के तौर पर दिखाया गया था वहीं कैटरीना कैफ को पाकिस्तान के आईसीआई एजेंट के तौर पर दिखाया गया था। दोनों के बीच प्यार हो जाता है और बाद में दोनों एक दूसरे के साथ भाग जाते हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग मिली साथ ही विदेशों में भी एक था टाईगर ने अच्छा बिजनेस किया। हालांकि पाकिस्तान में फिल्म को कुछ विवादों का सामना करना पड़ा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X