घर लौटें सलमान, अब भी हैं जबड़े के दर्द से परेशान
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एकबार फिर से दर्द ने घेर लिया। लगता है कि सलमान ने कुछ महीनों पहले ट्राईजेमिनल न्यूरेलजिया नामक बीमारी से परेशान होकर सलमान ने अपनी सर्जरी करवाई थी जो शायद सफल नहीं हो सकी यही कारण है कि उन्हें एक बार फिर दर्द ने घेर लिया है। देखें फिल्म एक था टाइगर की तस्वीरें
खबर आई है कि सलमान को पिछले दिनों 'एक था टाइगर' की शूटिंग के दौरान अचानक एक बार फिर से चेहरे में दर्द होने लगा। इस दर्द ने फिर से सलमान को परेशान कर दिया। हो सकता है कि उन्हें यह दर्द लगातार काम करने और स्टंट्स की शूटिंग के चलते ही हो रहा हो।
इन दिनों सल्लू शूटिंग खत्म कर भारत वापस आ गए हैं और उनकी दवाइयां भी चल रही हैं। ट्राईजेमिनल न्यूरेलजिया नामक बीमारी में चेहरे, आंखें, त्वचा, स्कैल्प, माथा, दांत, गाल और भी कई जगहों पर दर्द होता है।


Click it and Unblock the Notifications











