टाइगर सलमान ने मारी दहाड़, मुंबई छोड़कर नहीं जाएंगे
बॉलीवुड में हर कोई जानता है कि अगर सलमान खान एक बार कुछ ठान लें तो वह फिर अपने आप की भी नहीं सुनते। कुछ ऐसा ही वाकया हाल ही में देखने को मिला। दरअसल खबर है कि सल्लू को 'एक था टाइगर' की शूटिंग के लिए मोरक्को जाना था, लेकिन वह भारत में ही इसकी शूटिंग करना चाहते थे।
ऐसे में, उन्होंने जाने से इंकार कर दिया। सलमान चाहते थे कि इस फिल्म की बची शूटिंग भी मुंबई में ही पूरी कर ली जाए। वह मुंबई से बाहर शूटिंग नहीं करना चाहते हैं। जब सलमान ने ही ऐसा कह दिया है तो फिल्ममेकर्स के पास सल्लू की बात मानने के अलावा कोई चारा ही नहीं था। बस वो भी मुंबई में ही सेट लगाने को राजी हो गए।
इन दिनों सल्लू अपनी होम प्रॉडक्शन फिल्म 'दबंग 2' में काफी बिजी हैं। इसके चलते वह ट्रैवलिंग से बचना चाहते हैं। वैसे भी 'एक था टाइगर' के लिए सलमान पहले भी काफी ट्रैवलिंग कर चुके हैं। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर को ही अपना यह फैसला बदलना पड़ा।
इस बारे में फिल्म टीम का कहना है कि फिल्म के कारण पहले भी सलमान को विदेश का दौरा करना पड़ा है। इस कारण निर्देशक भी बाहर जाने से अच्छा मुंबई में ही शूटिंग करना चाह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications