सिर्फ 'एक था टाइगर' और कुछ नहीं

आदित्य चोपड़ा ने सलमान से विनती की कि वे केवल एक था टाइगर के वक्त सिर्फ इसी फिल्म पर काम करें, चूंकि यह जरूरी है। सलमान ने उनकी बात मानी और अपने भाई की फिल्म सोहल खान की फिल्म शेर खान को फिलहाल पोस्टपोंड कर दिया है।
गौरतलब है कि खुद सलमान खान की हमेशा से इच्छा रही थी कि वह यशराज के साथ काम कर सकें, चूंकि उनके पिता ने इस बैनर के लिए काला पत्थर, दीवार और त्रिशुल जैसी फिल्में दी हैं। तो कई सालों के बाद सलमान खान यह सपना पूरा हो रहा है। चूंकि यह रोमांटिक थ्रीलर हैं और इस पर काम करने में सलमान को बहुत वक्त देना होगा। इसलिए आदित्य चोपड़ा की विनती उन्होंने स्वीकार कर ली है। गौरतलब है कि इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने से शुरू होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। पढ़ें- बॉलीवुड की बड़ी खबरें


Click it and Unblock the Notifications











