ईद पार्टी में सुपरहिट हुई सलमान खान- शहनाज गिल की जोड़ी, दिखा सबसे अनोखा रिश्ता VIDEO
बिग बॅास 13 के बाद शहनाज गिल पहली दफा सलमान खान की ईद पार्टी में नजर आयीं। शहनाज गिल और सलमान खान के बीच का रिश्ता मजबूत है। इसकी झलक बिग बॅास 13 के साथ बिग बॅास 15 में भी दिखाई दी थी, जब शहनाज गिल गेस्ट के तौर पर शो पर पहुंची थीं। वैसे तो सलमान खान के दिल में जगह पाना मुश्किल है।
Recommended Video

लेकिन बीते कुछ सालों में अपनी मेहनत और दिल छू लेने वाले व्यवहार के कारण शहनाज गिल यह कर पाईं हैं। इस साल ईद के मौके पर अर्पिता खान की ईद पार्टी में शहनाज गिल ने आकर लाइमलाइट चुरा ली। शहनाज गिल यहां पर पूरी तरह से देसी रंग में नजर आयी थीं। जाहिर सी बात है कि बॅालीवुड की इस ईद पार्टी में शहनाज गिल ने एंट्री लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। शहनाज गिल ने ईद के मौके पर खुद को पूरी तरह से ईद अंदाज में पेश किया।

शहनाज गिल ने ब्लैक ट्रेडिशनल आउटफिट
शहनाज गिल ने ब्लैक ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दींं। बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं शहनाज गिल अपने इस ईद लुक के साथ। इस ड्रेस के साथ शहनाज गिल ने पर्स कैरी करते हुए सैंडल पहन रखा था।

शहनाज गिल और सलमान का रिश्ता
कैमरे के सामने भी शहनाज गिल ने अपने चुलबुले अंदाज से पूरी तरह से छा गईं। ईद का यह मौका शहनाज गिल और उनके फैंस के लिए और भी खास बन गया जब सलमान खान भी शहनााज गिल के साथ क्यूट पल कैमरे के सामने बिताते हुए नजर आए।( फोटोग्राफर विरल भयानी ने यह फोटो पोस्ट की है)

सलमान की ईद पार्टी में शहनाज
सलमान खान और शहनाज गिल ने इस दौरान कई सारे क्यूट यादें अपने साथ कैमरे में कैद की। ईद का अवसर और भी अधिक खास बन गया जब शहनाज गिल को सलमान खान उनकी गाड़ी तक ड्रॉप करने के लिए आए गए।

कभी ईद कभी दीवाली ने शहनाज का डेब्यू
आपको बता दें कि हाल ही में यह रिपोर्ट सामने आयी थी कि सलमान खान की आगामी फिल्म कभी ईद कभी दीवाली से शहनाज गिल अपना बॅालीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











