CONFIRM: इस दिन रिलीज होगी सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. FINAL डेट

सलमान खान स्टारर फिल्म ट्यूबलाइट की रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है। कबीर खान की यह फिल्म ईद के मौके पर 23 जून को रिलीज होगी।

By Neeti

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ट्यूबलाइट' की रिलीज डेट आखिरकार फाइनल बाहर आ ही गई। ईद के मौके पर रिलीज होने वाली यह धमाकेदार फिल्म 23 जून 2017 को रिलीज होगी। जी हां, सलमान फैंस अब दिल थामे इस तारीख का इंतजार कर सकते हैं।

[सलमान की 'ट्यूबलाइट' Trailer.. धमाकेदार एक्शन, इमोशनल और TWIST]

बजरंगी भाईजान के बाद एक बार फिर कबीर खान और सलमान खान ईद पर धमाका करने वाले हैं। कोई शक नहीं कि ये फिल्म पहली फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी। कबीर खान ने भी कहा है कि इस फिल्म में दर्शक सलमान खान को इस तरह देखेंगे, जैसा पहले कभी नहीं देखा है।

tubelight

बता दें, ट्यूबलाइट की शूटिंग खत्म हो चुकी है और अब फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर भी रिलीज किया जाएगा। खास बात है कि इस फिल्म में सलमान के अपोजिट चीनी एक्ट्रेस ज्हू ज्हू दिखेंगी।

सलमान खान की 'टाईगर जिंदा है'.. 10 दिनों में धड़ाधड़ होगी शूटिंग!

ट्यूबलाइट की कहानी 1962 में हुई भारत- चीन युद्ध पर आधारित है। यह दो भाईयों की कहानी है, जहां एक भाई युद्ध के बीच कहीं गायब हो जाता है और फिर दूसरा भाई (सलमान खान) उसकी खोज के लिए निकलता है।

सलमान खान ने फिल्म में ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जिसे कोई बात काफी देर से समझ आती है। लेकिन भाई की खोज में वह अपनी इन कमजोरियों से लड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X