Salman Khan की ऐश्वर्या राय और आराध्या संग तस्वीर ने मचाया तहलका, लोग बोले- परफेक्ट फैमिली

Aishwarya Rai Salman Khan Photo: पिछले लंबे समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें सुर्खियां पकड़ रही है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि अभी तक दोनों की तरफ से इस पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इसी बीच एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें ऐश्वर्या के साथ में उनकी बेटी आराध्या नजर आ रही है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की शादी में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची थी। इस वीडियो में उनकी तस्वीर नजर आ रही है और इसी के साथ सलमान खान भी इस शादी के दौरान पहुंचे थे। लेकिन वीडियो में ऐश्वर्या, आराध्या और सलमान की फोटो को एडिट कर दिया गया है।
फोटो को एडिट कर देने के बाद में ऐसा लग रहा है कि तीनों ने साथ में खड़े होकर तस्वीर खिंचवाई है। अब सोशल मीडिया पर लगातार यह फोटो तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है। वीडियो पर लगातार लोग कमेंट भी कर रहे हैं और साथ ही अलग-अलग तरीके से बातें बनाते हुए भी नजर आ रहे हैं।
एक यूजर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह जोड़ी सबसे अच्छी लग रही है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह भाई के साथ में ऐसा ना करो। एक अन्य यूज़र ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि इन तीनों की फैमिली बढ़िया लग रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक वक्त था जब ऐश्वर्या और सलमान एक दूसरे पर जान छिड़कते थे। दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे। हालांकि एक बुरे तरीके के साथ में दोनों का ब्रेकअप हुआ और अब दोनों किसी इवेंट में साथ में भी नजर नहीं आते हैं। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म के सेट से हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications