TikTok पर सलमान खान के हमशक्ल की आंधी, धड़ाधड़ लाइक्स, वीडियो देख यकीन नहीं होगा

सलमान खान टिक टॅाक पर। जी हां, इन दिनों टिक टॅाक के फैंस और यूजर्स के बीच इसी तरह की खबर फैली हुई है। उसकी वजह है ये वीडियो जिस पर सलमान खान कई तरह के एक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने पर पहली नजर में सलमान दिखाई देते हैं लेकिन ध्यान से देखने पर ये मालूम पड़ जाता है कि ये कोई और हैं।

सलमान खान के फैंस की संख्या गिनती में कर पाना मुश्किल है। उन्हीं में से एक फैन हैं सुशांत खन्ना। टिक टॅाक के करोड़ों यूजर्स ने सलमान के हमशक्ल सुशांत खन्ना के एक नहीं बल्कि कई वीडियो वायरल कर दिए हैं। सुशांत को लोग अब टिक टॅाक का सलमान खान बुलाने लगे हैं।

Salman Khan

बता दें कि सुशांत केवल सलमान की तरह दिखाई नहीं देते बल्कि बोलते और चलते भी उन्हीं की तरह हैं। अली गुन खान नाम के यूजर ने सुशांत का एक वीडियो शेयर किया है।

लिखा है कि मैं सच में इसे देखकर हिल गया हूं। सुशांत के ऐसे कई वीडियो है जहां पर वह कभी जिम में तो कभी फेविकॅाल सांग पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां तक उनके कपड़े पहनने का स्टाइल भी सलमान की तरह है। सुशांत सलमान की तरह हाथ में ब्रेसलेट भी पहनते हैं। सुशांत के हर वीडियो को लाखों की संख्या में लाइक्स मिलते हैं। कई लोगों के लिए ये पहचानना भी मुश्किल हो जाता है कि ये सलमान नहीं बल्कि उनका हमशक्ल है। यहां देखिए वीडियो..

एक और वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X