"सलमान ने मेरे लिए ये किया....बहुत अच्छा लगा...इतना बढ़िया सरप्राइज़ था!"
सलमान खान हाल ही में धर्मेंद्र से मिलने उनके फार्म हाउस पहुंचे और धर्मेंद्र उन्हें देखकर बहुत खुश हो गए। सलमान धर्मेंद्र को सरप्राइज़ देने पहुंचे थे।
सलमान को ऐसे अचानक आया देख धर्मेंद्र काफी खुश हुए। धर्मेंद्र अपना ज़्याातर समय अपने फार्म हाउस में ही बिताते हैं। और सलमान जब खुद उनसे मिलने पहुंचे तो उन्हें बहुत अच्छा लगा।

वैसे धर्मेंद्र की बात हो रही है तो उनकी सुपरस्टार फिल्म शोले की याद आना लाज़िमी है। उनकी और अमिताभ बच्चन जैसी जय वीरू वाली दोस्ती बॉलीवुड के मिसाल बन गई थी।
इसलिए हमने, शोले रीमेक कर, आज की कास्टिंग करने की कोशिश की और सोचा कि आपसे भी बांट लिया जाए। अगर आपके पास कोई और ऑप्शन हों तो हमेें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइएगा -


Click it and Unblock the Notifications