पनवेल की सड़कों पर ऑटो रिक्शा चलाते नजर आए सुपरस्टार सलमान खान, फैंस हैरान- वीडियो वायरल
सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल फॉर्महाउस में वक्त गुजार रहे हैं। हाल ही में सलमान को सांप काटने की खबर से फैंस के होश उड़ा दिये थे। उन्हें आनन फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। 27 दिसंबर को अभिनेता ने अपना जन्मदिन भी फॉर्महाउस पर ही सेलिब्रेट किया था।
बहरहाल, अब पनवेल की सड़कों से सलमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सभी हैरान हैं। इस वीडियो में सलमान खान ऑटो रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं और जैसे ही लोगों को भनक लगी कि ऑटो में भाईजान हैं, सड़क पर उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई है, कई लोग उनके वीडियो बनाने लगे।

सलमान जो ऑटो चला रहे हैं, उसमें सवारी भी बैठी हुई है। अब वो सलमान के पहचान के लोग ही थे, या अंजान थे, इसकी जानकारी नहीं है। कोई शक नहीं कि सड़क पर खड़े उनके फैंस के लिए यह एक बड़ा सरप्राइज रहा। सोशल मीडिया पर सलमान का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
फिल्मों की बात करें तो सलमान खान फिलहाल टाइगर 3 की शूटिंग खत्म कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने कहा था, "फिलहाल हम दबंग पर काम कर रहे हैं, उसकी कहानी लगभग पूरी हो चुकी है। फिर एक साजिद की फिल्म है.. फिलहाल उसके टाइटल का थोड़ा कंफ्यूजन है, हम फैंस से ही पूछने वाले हैं कि 'कभी ईद कभी दिवाली' या 'भाईजान'.. इन दोनों में से आप डिसाइड करो आपको क्या चाहिए। इसके अलावा एक अनीस बज्मी की फिल्म है और टाइगर 3 है, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। साथ ही SKF में दो- तीन छोटी फिल्में बना रहा हूं।"


Click it and Unblock the Notifications