स्टार की ज़िंदगी नहीं जीना चाहते सलमान
सलमान खान का मानना है कि स्टार के साथ एक तरह का बंधन भी आता है जो आपकी जिंदगी को जकड़ कर रखता है और सलमान इस बंधन से अलग रहना चाहते हैं। एक स्टार होने के नाते आपकी निजी ज़िंदगी बिल्कुल खत्म हो जाती है और आपकी हर पर्सनल बात पब्लिकली डिस्कस होने लगती है। आप खुलकर कहीं जा नहीं सकते एक फ्री ज़िंदगी नहीं जी सकते। हर समय आपको अपने फैन्स और अपने आस पास के लोगों का ध्यान रखना पड़ता है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने कहा "मैं इकलौता ऐसा इंसान हूं जो की स्टार की ज़िंदगी नहीं जीना चाहता। मैं खाना चाहता हूं, अपने दोस्तों के साथ मजे करना चाहता हूं और खूब घूमना चाहता हूं। मैं वो बंधन नहीं चाहता जो हर स्टार को बांध के रखती है।" साथ ही सलमान ये भी कहा कि उन्हें ये भी पसंद है कि लोग उनके काम की तारीफ करें उन्होंने कहा हां मुझे बहुत अच्छा लगता है "जब ढ़ेर सारे लोग मेरे काम की तारीफ करते हैं। मुझे लगता है कि मैं जिस तरह से लोगों से बात करता हूं मेरा लोगों के साथ एक रिश्ता बन जाता है। मैं बहुत ईमानदार हूं और अपने दिल की सुनता हूं इसलिए मैं लोगों से खुद को कनेक्ट कर पाता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications
