सलमान खान VS ऐश्वर्या राय.. नहीं होगा 2018 का यह ब्लॉकबस्टर CLASH
Recommended Video

कुछ ही समय पहले 2018 की सबसे धमाकेदार क्लैश की घोषणा की गई थी। सलमान खान की रेस 3 और ऐश्वर्या राय बच्चन की फन्ने खां.. दोनों ही फिल्में 2018 ईद पर रिलीज होने वाली है। जहां ऐश ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं दी है.. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान यह क्लैश बिल्कुल नहीं चाहते।
सालों से बॉलीवुड में ईद यानि की सलमान खान की फिल्म.. ऐसा माना जाता रहा है। यहां तक शाहरुख की 'रईस' को भी पोस्टपोंड कर दिया था। ऐसे में फन्ने खां का उसी दिन रिलीज होना.. कुछ अजीब सा लगता है।

बहरहाल, सलमान की चिंता यह नहीं है कि उनके सामने कोई फिल्म खड़ी है.. उन्हें परेशानी इस बात से है कि वह फिल्म ऐश्वर्या राय की है। अब सलमान- ऐश्वर्या का विवादित रिश्ता तो किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में सलमान को लगता है कि इस क्लैश की वजह से फिर से सारी बातें ऊपर लाई जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications