अली ने शेयर किया सलमान खान का दमदार और हैरान कर देने वाला Viral video
Recommended Video

बात जब सुपरस्टार सलमान खान की आती है तो हर चीज हिट हो जाती है। इस समय सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो को अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। बता दें कि ये वीडियो फिल्म सुल्तान की ट्रनिंग के टाइम का है जिसमे सलमान खान को आप बार बार देखना पसंद करेंगें।
इस वीडियो की बात करें तो वीडियो में सलमान खान दो लोगों की सहायता से उल्टी कूदी मारते नजर आ रहे है। इस वीडियो को जब अली ने अपने ट्विटर अकाउंट में शेयर किया वैसे ही वीडियो सोशल मीडिया में इतना वायरल हुआ की मानों सुपरस्टार की कोई फिल्म रिलीज हुई हो।

सलमान खान के लिए अली अब्बास जफर ने लिखा कि भाई को देखो और ये देखो की सुल्तान की ट्रेनिंग के समय का एक वीडियो मुझे मिला है और भाई इसके बैक फ्लिप मार रहे है। इस वीडियो जब शूट किया गया था तब रात के 2 बज रहे थे।
इस वीडियो को अली ने सलमान के फैंस के लिये सोशल मीडिया पर शेयर किया तो भाई के चाहने वालों की लाइन लग गई और लोगों ने जमकर कमेंट लाइक्स और शेयर किया है।
इसके अलावा अली अब्बास जफर ने इस बात की भी जानकारी दी कि वो भारत को बनाने की पूरी तैयारी में लगे हुए है और काम एकदम फ्लों में चल रहा है। इसके अलावा अली ने कहा कि जल्दी ही आपको एक नई खबर सुनाएंगे फिलहाल आज रविवार है आप लोग एंजाव करो।
सलमान की फिटनेस की बात करें तो अकेले ऐसे सुपरस्टार है जो इस उम्र में इस तरह की फिल्में कर रहे है और अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते है। सलमान खान ने जिस उम्र में सुल्तान जैसी फिल्म की थी वो तो वाकई में काबिले तारीफ है।
सलमान खान की इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा प्यार दिया था। सलमान खान फिलहाल इन दिनो कुछ मुसीबतों से गुजर रहे है क्योंकि उनको काला हिरण मामले में 5 साल की सजा हो गई थी और वो जमानत पर बाहर है।
सल्लू भाई इस समय फिल्म रेस 3 की शूटिंग में काफी ज्यादा व्यस्त चल रहे है। इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे है और फिल्म में सलमान के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर भी नजर आने वाले है।
बता दें कि ये फिल्म रेस 3 की तीसरी फिल्म है और इस साल ईद के मौके पर धमाल मचाती हुई नजर आएगी।


Click it and Unblock the Notifications