Oopss.. अजय देवगन की फिल्म में NO सलमान खान.. फैंस को झटका.. फाइनल है!
काफी दिनों पहले एक रिपोर्ट ने सभी को उत्साहित कर दिया था कि अजय देवगन की आगामी फिल्म 'शिवाय' में सलमान खान को एक स्पेशल गाना ऑफर किया गया है और सलमान इसके लिए मान भी गए हैं। कोई शक नहीं कि इस खबर से सलमान- अजय देवगन फैंस बेहद खुश थे।
लेकिन हाल ही में शिवाय के ट्रेलर लांच के दौरान अजय देवगन ने स्पष्ट किया कि शिवाय में सलमान खान का कोई स्पेशल सांग नहीं है। अजय ने कहा, मुझे नहीं पता ये खबरें कहां से आती हैं.. लेकिन यह सब बिल्कुल ही सच नहीं है.. शिवाय में सलमान का कोई गाना नहीं है।
''अजय देवगन हर मुश्किल में मेरे साथ खड़े रहेंगे.. मुझे पता है.. ''
याद दिला दें, इसके पहले भी अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में सलमान ने 'पो पो पोपो पो' गाना किया था। लिहाजा, उम्मीद थी कि शिवाय में भी ऐसा कुछ हो सकता है। कम से कम प्रमोशनल स्तर पर। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।
अजय देवगन की फिल्म शिवाय 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अजय देवगन, साएशा सहगल और एरिका कार मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
यहां जानें शिवाय में क्या हो सकता है खास-


Click it and Unblock the Notifications


