''मैंने दो सुपरहिट फिल्म दी.. फिर भी उन्होंने शाहरुख खान को ले लिया....''
Recommended Video

सलमान खान बॉलीवुड में कई कंट्रोवर्सी से जुड़े हैं। किसी से लड़ाई की तो किसी पर गुस्सा उतारा। इन्हीं में से एक है संजय लीला भंसाली के साथ उनकी दुश्मनी की कहानी। हालांकि इस पर सलमान खान ज्यादा बोलने से कतराते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान पर मजाक मजाक में कमेंट कर दिया।
25 साल बाद.. ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म की सीक्वल.. दो सुपरस्टार्स FINAL
सलमान के जब पद्मावती कंट्रोवर्सी पर सवाल किया गया तो उन्होंने किसी विवाद से बचते हुए इसका जवाब मजाक में दिया.. और कहा- दूसरों का तो नहीं पता.. लेकिन संजय लीला भंसाली ने मुझे तो बहुत दुख पहुंचाया है। मैंने उन्हें दो सुपरहिट फिल्में दी.. लेकिन फिर उन्होंने अगली फिल्म में शाहरुख खान को ले लिया..

जी हां, बातों बातों में सलमान खान ने अपने दिल का गुबार निकाल दिया। गौरतलब है कि.. फिल्म देवदास में जब संजय लीला भंसाली ने शाहरुख को साइन किया था तो सलमान काफी नाराज़ हुए थे। फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ सलमान रहना चाहते थे। लेकिन भंसाली ने ऐसा होने नहीं दिया।


Click it and Unblock the Notifications