यार की बीवी के लिए कैमियो रोल के लिए राजी सलमान खान

सलमान खान बॉलीवुड में यारों के यार कहे जाते हैं, दोस्ती-दुश्मनी निभाना कोई सलमान से सीखे। चाहे पिछले साल आयी अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार हो' या फिर इस साल रिलीज हुईं प्रीति जिंटा की फिल्म 'इश्क इन पेरिस हो' और संतोषी की फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' हो, जिसमें कैमियो रोल करने के बाद एक बार फिर से सलमान खान कैमियो रोल करने के लिए तैयार हैं अपने मित्र भूषण कुमार की फिल्म 'यारियां' में।

खबर है कि भूषण कुमार की पत्नी मॉडल दिव्या खोसला एक फिल्म बनाने जा रही हैं जिसका नाम है 'यारियां, उसमें सलमान खान गेस्ट रोल में नजर आयेंगे। दिव्या पहले मॉडल हुआ करती थीं, भूषण से साल 2005 में शादी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग छोड़ दी औऱ अब वह निर्देशन में उतरना चाहती हैं।

गौरतलब है कि 'यारियां' फिल्म में हिमांशु कोहली, एवलिन शर्मा, दीप्ति नवल, गुलशन ग्रोवर और सयाली भगत लीड रोल में हैं। यह अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक कॉमिडी होगी।

वैसे सलमान खान अजय देवगन और शाहिद कपूर के लिए तो लकी साबित हुए लेकिन प्रीति जिंटा के लिए वह भी सफलता के दरवाजे नहीं खोल पाये देखते हैं कि दिव्या के लिए सलमान कितने लकी साबित होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X