सलमान के घर दीवाली पार्टी में शामिल हईं गौरी खान!
दीवाली त्यौहार ही कुछ ऐसा ही कि दुश्मन भी अपनी दुश्मनी भुलाकर गले मिल जाते हैं और दोस्तों की दोस्ती और भी गहरी हो जाती है। दीवाली के दिन अंधेरे पर रौशनी की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। आम इंसान जितना इस त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं उतनी ही धूमधाम से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी त्यौहार पर धूमधड़ाका करते हैं। यहां तक कि सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के तीनों खान यानी शाहरुख, सलमान और आमिर भी दीपावली को वैसे ही मनाते हैं जैसे कि हिंदुओ में मनाया जाता है। ढ़ेर सारे पटाखों और धूमधड़ाकों के साथ। इस साल की दीवाली बॉलीवुड के फैन्स के लिए भी काफी शुभ रही क्योंकि इस साल शाहरुख और सलमान खान के बीच की दुश्मनी काफी हद तक दूर होती दिखी।
एक तरफ सलमान खान के घर में दीवाली की पार्टी के दौरान शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान नज़र आईं तो वहीं सलमान खान ने अपने शो बिग बॉस 7 के पार्टिसिपेंट्स के साथ दीवाली मनाते हुए एजाज खान से कहा कि वो शाहरुख खान की नकल करें। कुल मिलाकर ये दीवाली और ये साल बॉलीवुड सितारों और फैन्स के लिए काफी यादगार रही। सलमान खान के भाई सोहेल खान ने घर पर दीवाली और अपने जन्मदिन की शानदार पार्टी रखी और उस पार्टी में सलमान खान के परिवार के अलावा और भी कई सारे बॉलीवुड सितारे नज़र आए।
गौरी खान की उपस्थिति ने सोहेल खान की इस पार्टी को मीडिया के लिए और भी रोमांचक बना दिया। हालांकि शाहरुख का ना होना थोड़ा मायूसीभरा था लेकिन इसके बावजूद ये पार्टी काफी सफल रही। आइये देखते हैं इस पार्टी की कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications